Thursday, September 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड बल्ड डोनर डे

kamrun nisha

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड बल्ड डोनर डे


कोरिया / कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरिया के मार्गदर्शन में वर्ल्ड बल्ड डोनर डे कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत जगतपुर एवं ग्राम पंचायत विशुनपुर में किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं की सिकली न जांच एचबी जाच कराया गया और महिलाओं का बीपी जांच कराया गया।

कार्यक्रम में भावी माताओं को मातृत्व से जुड़ी सभी सावधानियां के संबंध में जानकारी दिया गया। किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए स्वच्छता किट वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाएं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष, योजना की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *