भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब पर डाका, कांग्रेस का स्मार्ट के खिलाफ आंदोलन तेज बढ़े बिजली बिलों से त्रस्त आम जनता, व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने सुनाई परेशानी
kamrun nisha.

भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब पर डाका, कांग्रेस का स्मार्ट के खिलाफ आंदोलन तेज
बढ़े बिजली बिलों से त्रस्त आम जनता, व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने सुनाई परेशानी
बैकुंठपुर (कोरिया) अगस्त 2026
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अपना जनअभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आज बैकुंठपुर शहर में व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन फार्म भरवाए। कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सामने लाना और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को मजबूती देना है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़े। व्यापारियों एवं आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं और कुछ मामलों में बिल लगभग दोगुना आने की शिकायत भी सामने आई है।
कांग्रेस पार्टी अब घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन भरवाएगी और इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों को लेकर बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा तथा सरकार से स्मार्ट मीटर वापस लेने, बिजली की बढ़ी दरों को कम करने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की जाएगी। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और जब तक स्मार्ट मीटर एवं महंगी बिजली से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलती, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा, अगर भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर नहीं हटाती हैं तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा साथ ही विद्युत विभागों का घेराव करेगी।।।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, महामंत्री बृजवासी तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य, अजय सिंह, अनिल जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशीष यादव लल्ला, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश राजवाड़े, यूसुफ इराकी, अनिल सिंह, रियाजउद्दीन, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, विपुल शुक्ला, गोलू गुप्ता, राकेश जायसवाल, आफताब अहमद, फैज खान, , ममता गुप्ता, आनंद खटीक, शाहबाज़ खान, सुनीता, प्रतिमा, पूजा माझी, उर्मिला सिंहज अर्चनाज बाबी, शायरा बनो, असद इराकी, साहिल एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।।

