फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम राशि बढ़ाकर ₹10,000/- की गई,, पुलिस अधीक्षक
प्रेस विज्ञप्ति
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम राशि बढ़ाकर ₹10,000/- की गई
जिला कोरिया (छ.ग.)
थाना बैकुंठपुर के अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 107, 308(2), 309(4), 296 BNS एवं 3(2)(v) ST/SC Act के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त प्रकरण में फरार आरोपी जगत कुमार वेद पिता इंद्र चंद्र वेद, उम्र करीब 55 वर्ष एवं दीपक वेद की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में घोषित ₹5,000/- (पांच हजार रुपये) की इनाम राशि को पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया द्वारा बढ़ाकर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) कर दिया गया है।

फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को उक्त इनाम राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक
जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)

