मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में साइबर जागृति अभियान आज पटना स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में छ,ग, शासन के मंत्री रामविचार नेताम के प्रवास के दौरान “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन
kamrun nisha

पटना जिला कोरिया
मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में साइबर जागृति अभियान
आज पटना स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम जी के प्रवास के दौरान “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकारा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चरचा राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव शेर खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने “मैं Cyber Crime से आज़ाद हूँ” सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया।
अभियान के दौरान OTP साझा न करने, अज्ञात APK/लिंक पर क्लिक न करने तथा फर्जी WhatsApp वीडियो कॉल से सतर्क रहने की अपील की गई। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की सराहना करते हुए साइबर जागरूकता संदेश को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

