कोरियाछत्तीसगढ़

मानस भवन में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का आगमन, सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में करेंगे मार्गदर्शन

kamrun nisha

मानस भवन में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का आगमन, सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में करेंगे मार्गदर्शन

बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी का गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को बैकुंठपुर आगमन होगा। वे मानस भवन, बैकुंठपुर में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री तीरथ राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी के साथ बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े जी, जिला संगठन प्रभारी श्री ललन प्रताप सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र तिवारी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

श्री राजवाड़े ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा अभियान की कार्ययोजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी अभियान की रूपरेखा एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यशाला में जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ), भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, समस्त मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, भाजपा मंडलों के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा सेवा संकल्प अभियान के 13 कार्यक्रमों के जिला संयोजक, जिला टोली एवं मंडल टोली के सदस्य भी कार्यशाला में अपेक्षित रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे जिला पदाधिकारी बैठक, 11:30 बजे जिला कार्यसमिति बैठक तथा दोपहर 1 बजे सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला प्रारंभ होगी।

जिला महामंत्री पंकज गुप्ता एवं कपिल जायसवाल ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर मानस भवन पहुंचकर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *