3 लाख से अधिक दीयों से जगमगाया जिला कोरिया झुमका ओपन थिएटर में 25 हजार से अधिक दीयों से साकार हुआ सेवा और जनभागीदारी का संदेश विकसित भारत के लिए हम सब कृतसंकल्पित- विधायक भईया लाल राजवाड़े
kamrun nisha

झुमका ओपन थिएटर में 25 हजार से अधिक दीयों से साकार हुआ सेवा और जनभागीदारी का संदेश
3 लाख से अधिक दीयों से जगमगाया जिला कोरिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए जिलेवासियों ने व्यक्त किया आभार

विश्वास और विकास की पहचान हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी– सांसद श्री चिंतामणि महराज

कोरिया, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम 7 बजे जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेभर में तीन लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों, प्रमुख स्थलों तथा शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में एक साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम ओपन थिएटर, झुमका में गुरुवार को शाम 7 बजे आयोजित हुआ, जहां 25 हजार से अधिक दीयों से पूरा परिसर जगमगा उठा।


इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, श्री राजेश साहू, बैकुंठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल तथा अनेक जनप्रतिनिधि, जिले के प्रबुद्ध गणमान्य श्री देवेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, पंकज गुप्ता, शैलेष शिवहरे, भानु पाल, शारदा गुप्ता, तीरथ राजवाड़े, श्रीमती रीता यादव श्री जगदीश साहू,
ग्राम पंचायत ओड़गी के सरपंच सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, ग्रामीण व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्वास और विकास की पहचान– सांसद श्री चिंतामणि महराज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और विकास से जुड़ा रहा है। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की सौगात दी है। उन्होंने आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास भी किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्वास और विकास की पहचान बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
विकसित भारत के लिए सबकी सहभागिता जरूरी – विधायक श्री राजवाड़े
विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में जनहित और देशहित में किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों ने घर, मोहल्ले, गांव और शहर में दीप प्रज्वलित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं और यह लक्ष्य जनभागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
3 लाख से अधिक दीयों से जिलेभर में दिखी जनभागीदारी – कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि कोरिया जिले में 3 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए हैं। गांव, वार्ड, घर और कार्यालयों में लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलेभर में दिखी जनभागीदारी
बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलित किए गए।
शहर के प्रबुद्ध नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी ने कहा मोदी जी के कार्यों, उनके जीवन मूल्यों को आम लोगो तक पहुंचाने और योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा आभार प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल से सबको लाभ होने लगा है।
श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा एक अच्छे लीडर की पहचान है यही है कि वे सबके साथ सबका प्रयास से सबका विकास चाहते है, जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्हें आभार जिन्होंने देश को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे कोरिया जिले को दीपों से रोशन करने के साथ सेवा, समर्पण, आभार और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाया।

