महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का भव्य अनावरण 11 अक्टूबर अंकित गुप्ता पार्षद बाजारपारा
kamrun nisha
महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का भव्य अनावरण 11 अक्टूबर को
बैकुंठपुर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर द्वारा के *पार्षद अंकित गुप्ता (लवि) द्वारा बनवाए गए श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण एवं लोकार्पण समारोह* *दिनांक 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री भईया लाल राजवाड़े जी होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नविता शिवहरे जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर करेंगी।
कार्यक्रम में श्री आशीष यादव जी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर तथा श्री अंकित गुप्ता जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 13, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवम नगरपालिका के समस्त पार्षदगणों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नगर पालिका परिषद के पार्षद अंकित गुप्ता लवि की ओर से बताया गया कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी
- दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार
- समय: सुबह 11:30 बजे
- स्थान: हनुमान मंदिर के पास, बाजार पारा, बैकुंठपुर
- कार्यक्रम: महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का लोकार्पण एवं अनावरण, पूजा-अर्चना एवं आरती
नगर पालिका परिषद की ओर से समस्त समाजजनों, नागरिकों एवं गणमान्यजनों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने तथा महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
निवेदक: मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर

