कोरियाछत्तीसगढ़

भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध नपा उपाध्यक्ष अशीष यादव लल्ला

kamrun nisha

भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

बैकुंठपुर, कोरिया। भारतीय लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही एवं पारदर्शिता की मांग को लेकर 08 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर शहर द्वारा “काला दिवस” मनाते हुए ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया तथा राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर से पैदल मार्च निकालकर कुमार चौक तक पहुंचे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में कथित “वोट चोरी” के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग करने वाले विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसके सवालों का जवाब देने के बजाय उसे रोकना लोकतांत्रिक संवाद की भावना के विपरीत है।

कांग्रेस ने दिल्ली में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 06 एवं 07 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी, माननीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी सहित INDIA ब्लॉक के सांसदों ने निर्वाचन आयोग से मिलने तथा मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग की थी। इस दौरान पुलिस द्वारा कई विपक्षी नेताओं को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की घटनाएं सामने आईं।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री बृजवासी तिवारी, हेमसागर यादव,  प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष अशीष यादव लल्ला,, शैलेन्द्र सिंह अजय सिंह जाग्रत कुर्रे, दीपक गुप्ता, रियाजउद्दीन, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह आशीष डबरे, अंकित गुप्ता, राकेश जायसवाल, राहुल गुप्ता, विपुल शुक्ला, विनोद शर्मा, प्रशांत सिंह, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद सब्बीर, श्रीमती बाबी, ममता गुप्ता, मनजिंदर कौर, अर्चना सिंह, यास्मीन, प्रमोद मिश्रा, शंकर सुमन मिश्रा, प्रखर जायसवाल, संजय पांडे, आकाश खटीक, एस मिश्रा, अमित दुबे, अकिल बाबू, शालू सिंह, इब्राहिम इराकी एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *