अमृतधारा महोत्सव में लगायी गयी विकास फोटो प्रदर्षनी में लोगों की लगी रही भीड़


कमरुन निशा
कोरिया 22 फरवरी 2020/ कोरिया जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल अमृतधारा में महाषिवरात्रि पर्व पर आयोजित अमृतधारा महोत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी विकास फोटो प्रदर्षनी में लोगों की देर रात्रि तक भारी भीड़ लगी रही। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, नगर पालिका परिशद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष श्री अषोक जायसवाल, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ के अध्यक्ष डाॅ. विनय षंकर सिंह, नगर पालिका परिशद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगरीय एवं जनपद पंचायतों के प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ श्री आर. पी. चैहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजनों ने प्रदर्षनी का अवलोकन किया और भूरी-भूरी प्रषंसा की।
विकास फोटो प्रदर्षनी देखने आये दर्षक श्री रोहित कुमार नायक ने कहा कि विकास फोटो प्रदर्षनी में राश्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, विधायकों, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले में मंत्रियों, अतिथियों, प्रभारी सचिवों के दौरा कार्यक्रमों, विभिन्न योजनाओं के षुभारंभ अवसर, अभिनव योजनाओं, हेलमेट जागरूकता रैली, सुराजी षिक्षा अभियान, हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों का सम्मान, नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी से संबंधित, जिले के युवा प्रतिभाओं, खिलाड़ियों, षहीदों के परिजनों को सम्मान, जनमन पत्रिका वितरण, षिषु-जन्म प्रमाण पत्र वितरण, कर्म माफी प्रमाण पत्र, गांधी विचार यात्रा, सुराजी सुपोशण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, युवा महोत्सव, आदिवासी नृत्य महोत्सव, राषन कार्ड वितरण, नवीन न्यायालय भवन के उद्घाटन, मुआवजा राषि वितरण, विभिन्न जनसमस्या निवारण षिविर आदि का बेहतर एवं लुभावने तरीके से संयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं प्रषासन द्वारा किये जा रहे अभिनव पहल को फोटो के माध्यम से प्रदर्षित करना प्रषासन का प्रषंसनीय कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.