कोरियाछत्तीसगढ़

राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं होने पर कलेक्टर ने जाहिर की नाराजगी जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया की समीक्षा बैठक संपन्न


कमरुन निशा
कोरिया 23 फरवरी 2020/ कलेक्टर की अध्यक्षता में आज यहां जिला कलेक्टोरेट के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत वित्तीय वर्श 2016-17 से 2019-20 तक स्वीकृत कार्यों की प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की अद्यतन स्थिति की निर्माण एजेंसियों से जानकारी ली गई तथा सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे करने हेतु निर्देषित किया गया। कलेक्टर ने वित्तीय वर्श 2016-17 के स्वीकृत किन्तु अभी तक पूर्ण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने संबंधित अधिकारी को निर्देषित किये तथा पूरे हो सकने वाले अधिकांष कार्यों को 31 मार्च के पहले पूर्ण करने कहा। प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा हेतु षीघ्र ही बैठक आयोजित करने तथा कार्य प्रगति से संबंधित फोटोग्राफ जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा।
बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी से आर.सी.सी. पुलिया, रिटर्निंग वाल, सड़क एवं नाली निर्माण तथा वाटर प्यूरिफिकेषन प्लांट की स्थापना, लोक निर्माण विभाग से जिला अस्पताल में सीटी स्केन भवन निर्माण, लाईवलीहुड काॅलेज एवं छात्रावास भवन, बहरासी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, राषन दुकान भवनों के निर्माण, उद्यानिकी से ग्राम पंचायत सलका एवं बस्ती में पौधारोपण एवं भमि विकास कार्य, सिडलिंग युनिट चेरवा पारा, पांचों विकासखण्डों में वर्मी पोर्टेबल बेड, मसाला एवं प्याज मिनिकिट वितरण, कृशि विभाग से वर्मी कांटा निर्माण, सामूहिक नलकूप खनन कार्य, षिक्षा विभाग से मैग्नेटिक ग्रीन बोर्ड स्थापना कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोध्दार एवं माडल केंद्र में उन्नयन कार्य, जिले में कुपोशित एवं एनिमिक महिलाओं को गर्म ताजा भोजन उपलब्ध करााने, 18 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी कनेक्षन एवं आवष्यक सामग्री क्रय करने, समाज कल्याण विभाग से कृत्रिम अंग खरीदी एवं वितरण, नषामुक्ति, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से हसदेव उद्गम स्थल का संरक्षण कार्य, के्रडा विभाग से माडल गौठान में सोलर पंप लगाने सहित अन्य संबंधित विभागों से उनके विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *