खोंगापानी:- चीन के हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कमरून निशा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, राज्यमंत्री, विधायक भरतपुर-सोनहत माननीय गुलाब कमरों के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण के आदेश पर,
सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए
नगर कांग्रेस कमेटी खोंगापानी एवं युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा खोंगापानी के 56 दफ़ाई चौक पर, पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी सिमा पर भारत के लाल वीर शहीदों को कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वीर

शहीदों में एक छत्तीसगढ़ जिला कांकेर के माटी पुत्र गणेश कुंजाम वीर शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विरष्ठ कांग्रेस, जनप्रतिनिधि, नगर कांग्रेस कमेटी, नगर युवा कांग्रेस कमेटी, नगर एन.एस.यू.आई. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड (मेन विंग) कमेटी के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहम्मद आसिफ
जिला अध्यक्ष
भरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड (मेन विंग)
जिला- कोरिया (छ०ग०)

Leave a Reply

Your email address will not be published.