कोरियाछत्तीसगढ़

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला कोरिया का नया कारनामा कार्यालय मे ही मना लिया जन्मदिन

कमरून निशा
छत्तीसगढ़ कोरिया/ जिले मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपने किसी न किसी कारनामे को लेकर सुर्खियों मे बना रहता है कभी कार्यालीन समय मे किसी कर्मचारी द्वारा मदिरा सेवन हो या आवास आबंटन या ऐसे ही अन्य और कई मामले जिसे दबाने या छुपाने का प्रयास भी किया जाता रहा है अब तो हद हो गई जहाँ पुरा विश्व करोना काल के इस संकट की घड़ी मे जूझ रहा है और शोसल डीसटेसिगं का पालन अनिवार्य है ऐसे समय मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला कोरिया के जिला कार्यालय मे

विभागीय कर्मचारियो द्वारा कार्यालय के अन्दर एस डी ओ जो की वर्तमान समय मे जनकपुर भी देख रहे है उनका जन्मदिन मनाना और केक काटना कहाँ तक उचित है ?जन्मदिन ही मनाना है तो अपने घर मे मनाते कार्यालय मे मनाना क्या शासकीय शिष्टाचार का मजाक नही या शासकीय शिष्टाचार मे ऐसे कार्यक्रमो को करने की छूट दी हुई है?
: इस संबंध मे जब कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जानकारी हेतु मोबाइल पर काँल किया गया तो उनके द्वारा काल रिसीव नही की गई।

कार्यालय में जन्मदिन मनाते हुए कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *