कोरियाछत्तीसगढ़

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सरगुजा परिक्षेत्र अम्बिकापुर के आदेश की खुली अवहेलना

कमरुन निशा

क्या विभाग ने नियमो को तोडने या आदेश की खुली अवहेलना की दे रखी है छूट?

मिले प्रभार का अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग जनकपुर ने पालन क्यो नही किया?

कोरिया- जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियर एस के मिश्रा को प्रभारी SDO के रूप में विभाग ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से कोरिया में पदस्थ किया था ये सोच कर की विभागीय कार्य अच्छे से हो लेकिन उन्हे क्या मालूम था की प्रभारी SDO साहब के कार्यक्षेत्र में उन्ही का पुत्र ठेकेदार बन काम करेगा और पुत्र के नाम से एक स्टेडियम का ठेका जैसे-तैसे मिल गया जिसका काम भी अपने ठेकेदार पुत्र को सहयोग करने के उद्देश्य से कराते रहे।जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुँचा तो तुरंत उन्हें प्रभारी SDO से हटा कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय अम्बिकापुर में अटैच कर दिया गया एवं वीरेन्द्र चौधरी अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. उपसंभाग जनकपुर को आगामी आदेश तक लो.नि.वि. उपसंभाग बैकुन्ठपुर का अतिरिक्त प्रभार हेतु आदेशित किया गया किन्तु आश्चर्यजनक बात यह है की लगभग 20दिवस बीत जाने के पश्चात भी अभी तक उक्त जारी आदेश का पालन नही किया गया आखिर ऐसा क्यो किया गया ये तो वही जाने किन्तु ऐसे विषयों पर उच्च अधिकारियों को तत्काल संज्ञान ले ठोस कार्यवाही करने की जरूरत है जिससे उच्च अधिकारी द्वारा जारी आदेश का ऐसे माखौल न उडे और संबंधित कर्मचारियो के लिऐ कड़ा संदेश भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *