छत्तीसगढ़

क्वारंटाइन सेंटर से फरार युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से …मचा हड़कंप…जिसकी कलेक्टर ने की पुष्टि

कमरुन निशा
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंतर्गत नारायणपुर जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में नियुक्त किये गए प्रभारियो की घोर लापरवाही की वजह से उक्त क्वारंटाइन सेंटर से एक युवक नौ दो ग्यारह रफूचक्कर हो गया था बताया जा रहा है की उक्त युवक की कोरोना जाँच के पश्चात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तथा उक्त कोरोना संक्रमण की पुष्टि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने की है साथ ही मजदूरों के परिजनों के जाँच हेतु सैंपल भी लिये जा रहे हैं।
जी हाँ हम आपको बता दें कि इसी क्वारंटाइन सेंटर में तीन नए कोरोना मरीजों की भी पुष्टि हुई है,जिसमें उक्त रफूचक्कर हुए युवक का नाम भी शामिल है। इस प्रकार उक्त क्वारंटाइन सेंटर में नए कोरोना मरीज मिलने के बाद सम्बन्धित विभागों में बड़ा हड़कंप मचा हुआ है जिसे देख कर अब जिला प्रशासन उक्त क्षेत्र को सील करने की तैयारी में जुट गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *