Wednesday, September 16, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनचैपाल में प्राप्त आवेदनों के यथाषीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश


कमरुन निशा
कोरिया 25 फरवरी 2020/ कलेक्टर ने आज यहां जिला कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जनचैपाल के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को यथाषीघ्र निराकरण करने के निर्देष दिये।
जनचैपाल में जिले के सभी विकासखंड के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी षिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए अनेक आवेदन पत्र कलेक्टर को दिये। जिसमें अखराडांड के मनिलाल पनिका ने मानदेय भुगतान, लाखनटोला के जगदीष प्रताप सिंह ने अवैध पट्टा निरस्तीकरण, रीनू खैरवार, ष्यामा, जानकी राजवाडे एवं अन्य ने षिवपुर के कठौतियापारा को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने एवं कदमबहरा के आलमसाय ने भूमि का कब्जानाम दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने मजदूरी भुगतान, आवास आबंटन, हैण्डपंप खनन एवं आर्थिक सहयोग आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित समय में निराकरण कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देष दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *