Wednesday, September 16, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगर पालिका का क्वारेटिन सेन्टर मानस भवन में 22 लोगो को रोका गया है, 12 बजे तक उन्हें नाश्ता नही मिला जिसकी सूचना पर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव नास्ता लेकर स्वयं पहुंची, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो पर भड़की

कमरुन निशा

कोरिया जिला मुख्यालय के बैकुंठपुर के
नगर पालिका का क्वारेटिन सेन्टर मानस भवन में 22 लोगो को रोका गया है, 12 बजे तक उन्हें नाश्ता नही मिला जिसकी सूचना पर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव नास्ता लेकर स्वयं पहुंची, उसके बाद वे नगर पालिका पहुंची और सीएमओ से उक्त लापरवाही को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

ज्ञात हो कि नगरपालिका बैकुंठपुर के द्वारा मानस भवन में रोके गए 22 लोगों को क्वारेटिन किया गया है 22 लोगों को नाश्ता समय पर नहीं दिया जा रहा
जब 12:00 बजे के बाद नाश्ता दिया जाता है तो खाना कितना समय दिया जाता होगा 22 लोगों को क्वारेटिन सेंटर में भगवान भरोसे छोड़ा गया जिला क्वारेटिन सेंटर का यह हाल है तो दूरदराज मे क्या हाल होगा अंदाजा लगा सकते हो संसदीय सचिव स्वयं नाश्ता लेकर मानस भवन क्वारेटिन सेंटर पहुंची बार-बार संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पास लापरवाही की सूचना मिल रही थी नगरपालिका प्रशासन का यह हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *