Monday, October 26, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री कमरो की अनुशंसा पर 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कमरुन निशा


कोरिया 27 फरवरी 2020/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में सेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राषि से ग्राम पंचायत चनवारीडांड के चैरापारा देवालय के पास एवं चिरईपानी में सांस्कृतिक सेड निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत बुलाकीटोला के ग्राम ढोड़की तिराहा में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य किया जायेगा। कलेक्टर ने संबंधित क्रियान्यवन एजेंसी को उक्त निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।