केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह कोरोना पॉजिटिव…



नई दिल्ली। केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं इस वक्त वह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित छत्तीसगढ़ भवन में ठहरी हुई हैं, जहां कई दूसरे सांसद रह रहे हैं। संक्रमण की खबर सामने आने के बाद अन्य लोगों में डरे हुए है ।

संसद सत्र शुरू होने के दो दिन पहले देशभर के सांसदों को दिल्ली पहुंचने कहा गया था, जिससे सभी के कोरोना संक्रमण की जांच की जा सके।

ऐसी बिच जांच के दौरान ही छत्तीसगढ़ से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित निकलीं। उन्होंने अपने आप को छत्तीसगढ़ भवन के कमरे में ही क्वारंटाइन कर लिया है।

आपको बता दें की रेणुका सिंह के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ भवन में दूसरे सांसद समेत वहां कार्यरत स्टाॅफ डरे हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही रेणुका सिंह को एम्स में दाखिल कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ उनके पीए की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.