Friday, October 23, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत अमृतपुर, मधौरा, किशोरी, बसवाही, तंजरा, दसेर, नवाटोला एवं कचोहर में शा0उ0मू0दुकान का संचालन हेतु 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

कमरून निशा


कोरिया 16 सितंबर 2020/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत ने बताया कि विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत अमृतपुर, मधौरा, किशोरी, बसवाही, तंजरा, दसेर, नवाटोला एवं कचोहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन हेतु आबंटन किया जाना है। संचालन हेतु स्वयं सहायता समूह, संस्था, वन ग्राम समिति, ग्राम पंचायत से 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस हेतु इच्छुक एजेन्सी कार्यालयीन समयावधि में अपना आवेदनमय प्रस्ताव, बैंक उचत खाता की छायाप्रति व ग्राम पंचायत का प्रस्ताव सहित प्रस्तुत कर सकेगें। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।