होली त्योैहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेगें कार्यपालिक दण्डाधिकारी


कमरुन निशा
कोरिया 03 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आगामी 9 मार्च को होलिका दहन एवं 10 मार्च को होली रंग पर्व को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया है। कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर श्री ए एस पैकरा और तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्रीमती ऋचा सिंह को थाना बैकुण्ठपुर, चरचा एवं पटना क्षेत्र तथा तहसील एवं उप तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार पटना श्रीमती अंकिता पटेल को थाना कटकोना, पण्डोपारा चैकी क्षेत्र, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री आर.पी.चैहान और तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री सुधीर खलखो को थाना मनेन्द्रगढ़, झ्ागराखांड, खोंगापानी एवं तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ श्री बजरंग लाल साहू को थाना केल्हारी, पुलिस चैकी नागपुर क्षेत्र तथा तहसीलदार सोनहत श्री उत्तम प्रसाद रजक को थाना सोनहत, पुलिस चैकी रामगढ़ एवं तहसील क्षेत्र में षांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह तहसीलदार खडगवां श्री अषोक कुमार सिंह को थाना खड़गवां, चिरमिरी एवं तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार कोरिया श्री मनोज कुमार पैकरा को थाना पोड़ी एवं तहसील क्षेत्र, अनुविभागीय दण्डाधिकारी भरतपुर श्री वीरेन्द्र लकड़ा को थाना जनकपुर एवं तहसील क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार भरतपुर श्री मनमोहन प्रताप सिंह को थाना कोटाडोल एवं उप तहसील क्षेत्र में षांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.