_छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु जिला फीस समिति गठित
कोरिया 08 नवंबर 2020/ राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री एसएन राठौर की अध्यक्षता में जिला फीस समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। वहीं कलेक्टर द्वारा नामांकित कोषालय अधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य श्री नागेश मिश्रा, लोक अभियोजन के उप संचालक श्री दिनेश कुमार गिरी, सरस्वती विकास विद्यालय मनेन्द्रगढ के अभिभावक श्री राम प्रसाद गुप्ता, सरस्वती षिषु मंदिर रामपुर बैकुण्ठपुर के अभिभावक श्रीमती मनीषा मांझी, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ के प्रबंधक श्री संजय कुमार सेंगर एवं ज्ञान कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल बैकुण्ठपुर के प्रबंधक श्री नीरज षिवहरे सदस्य होंगे।

