जनसाधारण के लिए यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था समपार संख्या एबी43 पर स्थित किलोमीटर 970 के 15 सोलह के लिए एल एच एस रोड अंडर ब्रिज के द्वारा 971 के तीन चार से कर दिया गया है जोकि आवागमन हेतु हर पल बिना रोक-टोक के उपलब्ध रहेगा

कमरून निशा

जिला कोरिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल पथ बैकुंठपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को पत्र लिखकर समपार फाटक संख्या एबी 43 किलोमीटर 970 के15 और16 बैकुंठपुर रोड कटोरा रेलखंड पर समपार स्थित को स्थाई रूप से यातायात हेतु बंद करने का पत्र जारी किया है। साथ ही लिखा है कि जनसाधारण के लिए यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था समपार संख्या एबी43 पर स्थित किलोमीटर 970 के 15 सोलह के लिए एल एच एस रोड अंडर ब्रिज के द्वारा 971 के तीन चार से कर दिया गया है जोकि आवागमन हेतु हर पल बिना रोक-टोक के उपलब्ध रहेगा यह आवागमन 30 जनवरी 2021 से पूर्ण रुप से बंद कर दिया जावेगा

जिसकी जानकारी मंडल अभियंता विशेष बिलासपुर मुख्य स्टेशन प्रबंधक बैकुंठपुर रोड सहित अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को एवं अन्य उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है इस रोड अंडर ब्रिज के वैकल्पिक व्यवस्था के कारण यात्रियों का समय बचत होगा और परिवहन यातायात आसान होगा।
बैकुंठपुर रोड कटोरा रेलखंड पर स्थित यह खरवत समपार फाटक 30 जनवरी से पूर्णतया यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.