Thursday, September 17, 2026
Latest:
new

पुलिस ने देर रात धरना दे रहे किसानों को भगाया। 

कमरून निशा

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद देशभर में किसान आंदोलन की थू-थू हो रही है। अड़ियल रवैये के बाद ट्रैक्टर रैली आयोजित करने वाले किसान नेताओं के खिलाफ दिल्ली में शिकंजा कसा तो यूपी में योगी सरकार भी हरकत में आ गई। यूपी के बागपत में बीती रात पुलिस का डंडा चला। यहां 19 दिसंबर से धरना दे रहे किसानों की आधी रात को खेदड़ दिया गया। ये किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना दे रहे थे। पुलिस ने लाठी चार्ज किया और किसानों को खदेड़ दिया। उनका टेंट उखाड़ दिया और सामान अस्तव्यस्त कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बागपत के एडीएम के मुताबिक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पुलिस को चिट्ठी लिखी थी कि प्रदर्शन के कारण उनका निर्माण कार्य बाधित हो रहा था, इसीलिए कार्यवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *