Tuesday, October 27, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक श्री आर, पी, साय ने अचानक पहुंचे थाना पत्थलगांव व थाना सीतापुर🚔🚔।

कमरुन निशा

पुलिस महानिरीक्षक श्री आर, पी, साय ने अचानक पहुंचे थाना पत्थलगांव व थाना सीतापुर🚔🚔।।।
श्री साय ने पत्थलगांव थाने पहुंच कर थाना की व्यवस्था को देखा, सभी रजिस्टर का अवलोकन किया, बंदी गृह, सस्त्रागार , डायजेस्ट मिलान, ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के दौरान थाना प्रभारी व समस्त स्टॉफ की जमकर ली क्लास और स्पष्ट निर्देश दिए की थाना में आने वाले किसी भी फरियादी की समस्या का तत्काल प्रभाव से सकरात्मक हल करना पुलिस का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों जैसे , जुआ, सट्टा, व शराब , गांजा के कारोबार करने वाले के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने को कहा , आईजी श्री साय ने कहा कि अगर ऐसे मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मेरे संज्ञान में मिली तो सीधे थाना प्रभारी और बीट प्रभारी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। श्री साय ने कड़े रुख अपनाते हुए कहा की किसी भी प्रकार का अवैध वसूली, बेवजह किसी आम जनता को परेशान करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा, जिससे कि पुलिस की छवि धुमिल हो।