प्राकृतिक आपदा से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त दर्जनों घरों को हुआ नुकसान


नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
चरचा कालरी……… गुरुवार की रात चर्चा कालरी क्षेत्र मैं हुई तेज बारिश वा भारी ओला वृष्टि ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया रात्रि 1:00 बजे के लगभग ओलावृष्टि प्रारंभ हुई जिसमें काफी बड़े बड़े साइज के ओले गिरे साथ ही तेज अंधड़ व बारिश शुरू हो गई थी जो लगभग आधे घंटे तक चली ओलावृष्टि व तीव्र आंधी से दो दर्जन से अधिक घरों के छप्पर उड़ गए व काफी गरीबों के घरों नुकसान पहुंचा इसके साथ ही काफी संख्या में पेड़ गिरे जिसकी वजह से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई क्षेत्र की सभी सड़कें टूटे हुए पत्तों से भर गई ,नालियां जाम हो गई,

देर रात में हुई इस घटना से मुंक पशुओं को भी संभलने का अवसर नहीं मिला ओलावृष्टि से एक गाय की भी दुखद मौत हो गई, घर की छत उजड़ने से घरों में रखा सामान भीग गया, गरीब परिवार के लिए यह काफी बड़ी विपदा थी किसी तरह रात गुजरने के बाद सुबह होते ही लोग सड़कों पर नजर आए कई वर्षों के बाद क्षेत्र में इतनी भीषण आपदा आई थी जिसका किसी को अंदाजा नहीं था मार्च के महीने में काफी हद तक गर्मी बढ़ जाती है किंतु प्रकृति को कुछ और मंजूर है प्रकृति का असंतुलित होना निश्चिंत ही दुखद भविष्य की चेतावनी है नगरपालिका शिवपुर चर्चा के मेहनती श्रमवीर सफाई कर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर आ डटे शहर कांग्रेस

अध्यक्ष भूपेंद्र यादव , विक्रांत सिंह, रुपेश यादव, धीरेंद्र पांडे आदि अपनी टीम के साथ ओलावृष्टि से प्रभावित नागरिकों से जाकर उनका दुख-दर्द साझा कर रहे थे वही नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा, पार्षद जितेंद्र वर्मा, सुमन दुबे भी कॉलोनियों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे थे पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने हल्का पटवारी को बुलवाकर उनके साथ घरों में जाकर ओलावृष्टि से हुई हानि का आकलन कराया व

पंचनामा बनवाया पालिकाध्यक्ष अजीत वार्डों में जाकर साफ सफाई के कार्यों के निर्देश दिए पालिका के सभी कर्मचारी दिनभर साफ सफाई के कार्यों व बिजली व्यवस्था बहाल करने में लगे रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.