तपकरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता ” ” तस्करों से 422 किलोग्राम गांजा कीमती 42 लाख 20 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 आयसर ट्रक को किया जप्त
kamrun nisha
तपकरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता ” ” तस्करों से 422 किलोग्राम गांजा कीमती 42 लाख 20 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 आयसर ट्रक को किया जप्त ” ” पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर 0 पी 0 साय ( मा.पु.से. ) ने तपकरा पुलिस टीम को 5,000 / -रूपये ईनाम से पुरस्कृत किया ” मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17 एवं 18-03-2021 के दरम्यिानी रात को तपकरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि संवलपुर ( उड़ीसा ) की ओर से 01 गेरवा रंग का आयसर ट्रक क्रमांक MH30BD0293 में 03 व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर लवाकेरा तपकरा रोड तरफ से होते हुए खजुराहो ( मध्यप्रदेश ) की ओर जाने वाले हैं

मुखविर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर 0 पी 0 साय ( भा.पु.से. ) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव ( भा.पु.से. ) के दिशा – निर्देशन तथा एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक श्री वी 0 एन 0 शर्मा द्वारा हमराह स्टॉफ के थाना के सामने मेन रोड में मुखबिर के बताये अनुसार ट्रक चेकिंग दौरान ट्रक क्रमांक MH30BD0293 को लवाकेरा रोड की ओर से आते हुए रोका गया जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनका नाम पता पूछकर ट्रक की चेकिंग करने पर ट्रक के डाला में सीमेंट की बोरियों के ढेर के नीचे 16 बोरियों में लगभग 422 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 42 लाख 20 हजार रूपये जप्त किया गया । घटना में प्रयुक्त वाहन आयसर ट्रक क्रमांक MH30BD0293 कीमती 08 लाख रूपये एवं गांजा को छुपाने में प्रयुक्त 150 नग सीमेंट वोरी कीमती 34 हजार 800 रूपये को तीनों आरोपियों से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया । पूछताछ पर आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा को संबलपुर ( उड़ीसा ) से लोड कर खजुराहो ( मध्यप्रदेश ) ले जाना बताये । तीनों आरोपियों क्रमशः 1. ट्रक चालक मुकेश चित्रिव पिता वामन राव चित्रिव उम्र 38 वर्ष निवासी – वाजपेयी चौक गौतम नगर थाना व जिला – गोंदिया ( महाराष्ट्र ) , 2.दीपक टेकाम पिता महेश टेकाम उम्र 28 वर्ष निवासी – कटंगी थाना – रामनगर जिला – गोंदिया ( महाराष्ट्र ) , 3. निखिल दुबे पिता गिरिश दुवे उम्र 30 वर्ष निवासी – मुरी थाना व जिला – गोंदिया ( महाराष्ट्र ) को अपराध सबूत पाये जाने दिनांक 18-03-2021 को गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही है । पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर 0 पी 0 साय ( भा.पु.से. ) ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जप्त करने एवं उन्हें गिरफ्तार करने पर तपकरा पुलिस टीम को 5,000 / -रूपये ईनाम से पुरस्कृत किया । उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जप्त करने तथा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक श्री बी 0 एन 0 शर्मा , सहायक उप निरीक्षक श्री अजय लकड़ा , प्रधान आरक्षक क्र . 272 किशोर कुजूर , आरक्षक क्र . 568 राजेन्द्र रात्रे , आरक्षक क्र . 639 दीपक बंजारे , आरक्षक क . 181 थोमस तिर्की , आरक्षक क्र . 178 विनोद भगत , आरक्षक क्र . 582 दिनेश्वर यादव , आरक्षक क्र . 527 नितिन पाण्डेय , नगर सैनिक क्र . 176 बसंत नायक , 305 विक्रांत किस्पोट्टा की सराहनीय भूमिका रही है ।

