बैकुंठपुर में एनएच हेतु राशि स्वीकृति पर मोदी सरकार का आभार : कृष्ण बिहारी जायसवाल

kamrun nisha

केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट करके एनएच 43 पर बैकुण्ठपुर सिटी की सड़क के लिए 9 करोड़ 75 लाख स्वीकृत होना बताया है । जिस पर भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह से मिलकर इस हेतु आभार ज्ञापित किया है । कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर मुख्य मार्ग की सड़क अत्यंत जर्जर हालत में है । लंबे समय से उखड़ी सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन कोई पहल नही कर रहा था । लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी शासित भारत सरकार के केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बैकुंठपुर सिटी सड़क के पुनर्निर्माण के 9 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति बताई, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ज़िला कोरिया के ज़िला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैकुण्ठपुर की जनता की ओर से केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लम्बे समय से बैकुंठपुर की जनता एवं आम व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के बारे में लगातार अपने मंचो से आवाज़ उठाई । उन्होंने सोसल मीडिया एवं समाचार पत्रों में भी इस जनसमस्या के विषय में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । जिस पर प्रशासन द्वारा मात्र खानापूर्ति के रूप में ख़राब रिपेयरिंग कार्य करवाया गया था । ऐसे में प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोगों में एनएच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी और व्यापारी तथा आम नागरिक अपने भविष्य को लेकर ऊहापोह की स्थिति में था । ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार इस विषय पर आवाज़ बुलंद किया था ।जनता की इस लम्बित माँग के पूरा हो जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.