वैश्विक महामारी कोरोना के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया भाजपा की वर्चुअल प्रेस काफ्रेंस संपन्न
kamrun nisha
जिला कोरिया के बैकुण्ठपुर- भाजपा ने वर्चुअल प्रेस काफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में वैश्विक महामारी कोरोना के अव्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, आज छ.ग. में कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, राजनीतिक दुराग्रह और तानाशाही के कारण संक्रमण में देश में छ.ग.नम्बर वन हो गया है। प्रदेश सरकार कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में कितनी गंभीर है इसी बात से समझा जा सकता है कि, प्रदेश में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डाॅक्टरों को इस लिए हड़ताल करनी पड़ती है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें घटिया मास्क और पीपीई किट दे कर और पीपीई किट के डिस्पोजल की पर्याप्त व्यवस्था ना कर संक्रमण की खाई में ढकेल रही है।


