जनजाति गौरव समाज ने किया वृक्षारोपण

kamrun nish

जनजाति गौरव समाज ने किया वृक्षारोपण
बैकुण्ठपुर- जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल परिसर में जनजाति गौरव समाज जिला कोरिया के तत्वाधान में चंदन, हर्रा, बहेरा, कटहल, मूनगा, अशोक, पीपल, पपीता का पौधा रोपण किया गया। साथ ही कोविड अस्पताल के डॉक्टर, नर्स को गमछा व स्कार्प देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, प्रदेश सचिव रामलखन पैकरा, संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,जिला संरक्षक शरण सिंह, जिला महा सचिव रामलखन सिंह, नगर अध्यक्ष बीरबल शाह, जिला कोषाध्यक्ष भागीरथी सिंह, पुष्पा सिंह, अमरनाथ सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.