जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुन्ठपुर में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 11 अगस्त 2021 को

kamrun nisha


कोरिया 24 जुलाई 2021/ जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुन्ठपुर के प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2021), जिले के सभी विकासखण्डों के अन्तर्गत कुल 37 परीक्षा केन्द्रों में आगामी 11 अगस्त 2021 को सुबह 11ः30 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थी चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें तथा प्रवेश पत्र में दिये गये परीक्षा केन्द्र पर एक घंटे पहले पहुँचकर इसे परीक्षा प्रभारी को प्रस्तुत करें। प्रवेश पत्र डाउनलोड न हो पाने की स्थिति में अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ0ग0) में आकर प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश पत्र में दिये गये कोविड प्रोटोकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.