Tuesday, October 27, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

विदेश शराब दुकान 10 दिवस के अंदर हटाया जाएगा – कृष्णबिहारी जायसवाल मंदिर के समीप शराब दुकान खोले जाने के विरोध में महिला मोर्चा की दिया धरना

kamrun nisha



कोरिया बैकुण्ठपुर – नगर निगम चिरमिरी के मुख्य मार्ग गोदरीपारा में स्थित मंदिर के समीप विदेशी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में भाजपा एवं महिला मोर्चा चिरमिरी के तत्वाधान में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा,

जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, आईटी सेल जिला संयोजक बबलू सिंह, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति गौरी हथगेंन, के उपस्थिति में आबकारी विभाग के अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी से बातचीत कर आगामी 10 दिवस के अंदर विदेश शराब दुकान हटाये जाने हेतु धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य इंदु पनेरिया, महामंत्री सत्यनारायण सिंह, नरेन्द्र साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय जायसवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील सिंह, महामंत्री अनिता सोनवानी, कमला गढ़ेवाल, रेखा महंत, चंदा सक्सेना, अनिता पाल सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।