Uncategorized

35 वर्षीय महिला हुई 17 वर्ष के लड़के पर फिदा, शादी के लिये किया मना तो लगा दिया रेप का इल्जाम

kamrun nisha

जशपुर की 35 वर्षीयमहिला का 17 साल के लड़के पर दिल आया,लड़के ने शादी से मना किया तो 6 महीने बाद करा दिया रेप का केस|

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 35 साल की एक महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच 6 महीने तक अफेयर भी चलता रहा। अब महिला ने लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है। फिलहाल पुलिस ने भी आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया।

बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के किशोर से मोबाइल पर संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उससे रुपए भी लिए। महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल जाता। फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया।

खुद को कर दिया मृत घोषित, छोटा भाई बनकर करने लगा बात

बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया। बताया कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह उसी लड़के का छोटा भाई है। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला को पता चला की आरोपी लड़का जीवित है। रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है।

दोबारा शादी से इनकार किया तो महिला पहुंची थाने
पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई और FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *