नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की कार्यवाही खांडा से 700 ग्राम का गांजा किया जप्त

kamrun nisha

➡️नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की कार्यवाही

➡️खांडा से 700 ग्राम का गांजा किया जप्त

अप.क्र.- 175/2024

धारा – 20 (बी) एन.डी.पी.एस एक्ट

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
परमेश्वर सोनवानी उर्फ़ मिट्ठू पिता धनसाय, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खांडा थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)

आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा कुल वजन – 700 ग्राम

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार के द्वारा जिले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर पर्याप्त गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके तारतम्य में थाना पटना में दिनांक 08.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खांडा हरिजन पारा निवासी परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिट्ठू झोला में गांजा रखकर बिक्री हेतु पैदल खोड़री बाजार की ओर जाने वाला है।

उक्त सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर थाना पटना की टीम रवाना हुई। जहाँ पर परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिटवू से पूछताछ किया गया एवं उसके पास से 700.00 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7000.00 रू को जप्त किया गया है। जिस पर आरोपी परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिटवू के विरुद्ध 20(बी) NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर दिनाँक 08.07.2024 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.