Saturday, October 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों की सीमाओं के प्रकाशन हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

kamrun nisha


कोरिया नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र को 20 वार्डाे में विभाजित करते हुए प्रत्येक वार्डों की सीमा निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए है, जो बैकुण्ठपुर नगर पालिका कार्यालय में कार्यालीन समय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।उक्त प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव इस सूचना की तारीख से सात दिन के भीतर लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते है।