Wednesday, September 23, 2026
newकोरियाछत्तीसगढ़

सुखलाल सिंह सरपंच ग्राम पंचायत डोहड़ा, के कमियों के कारण दबंग रेत माफिया हो रहे हैं हावी

kamrun nisha

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर विकासखंड के अंतर्गत महज 17 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डोहड़ा अंतर्गत माटीझरिया गांव में लम्बे समय से दबंगों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, वही ग्रामीणजन द्वारा इसका विरोध करने पर मारने की धमकी दी जाती है जिसकी शिकायत को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुखलाल सिंह सरपंच ग्राम पंचायत डोहड़ा, रमेश पंडो सरपंच ग्राम पंचायत पोटेडांड़ , सूर्यप्रताप सिंह (पूर्व जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर), पुन्नू, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

यदि सरपंच की यही हालात रही तो ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है सुखलाल सिंह सरपंच की सरपंची कमजोर दिखाई दे रही है जिससे उनके पंचायत के जनता उनसे नाखुश है सरपंच के ऊपर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं पंचायत के ग्रामीणजन सरपंच अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपे यदि पंचायत में रेत माफियाओं का दबदबा रहेगा तो पंचायत भ्रष्टाचार मैं डूब जाएगा,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *