थाना चरचा के अपराध क्रमांक 112/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट आरोपी – सीताराम पिता स्व. गांधीया उम्र 37 वर्ष सा0 बडचकडा थाना रम्भा जिला गन्जाम उड़िसा हा0मु0 क्वार्टर नं0 219 टीना दफाई चरचा जिला कोरिया (छ.ग.) गिरफ्तारी दिनाँक 13.08.2021

kamrun nisha


पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा थाना चरचा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं धीरेन्द्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.08.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि टीना दफाई चरचा का रहने वाला सीताराम अपने एसईसीएल के क्वार्टर नंबर 219 में अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़िसा से लाकर बिक्री करने हेतु रखा है।

सूचना पर सूचना तस्दीक हेतु सउनि0 सत्येन्द्र सिंह के द्वारा हमर स्टाफ तथा गवाहों के साथ टीना दफाई चरचा क्वार्टर नंबर 219 में जाकर आरोपी सीताराम के क्वार्टर की तलाशी ली गई आरोपी के क्वार्टर की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर पलंग के नीचे एक गुलाबी रंग प्लास्टिक के बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 400 ग्राम कीमती करीबन 24,000 रूपये का मिला। आरोपी से उक्त मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 अनिल कुमार साहू, सउनि. सत्येन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बिपिन कुमार मिंज, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक अमित त्रिपाठी, शंभु यादव, वसीम रजा, भगत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद एक्का, मधुप्रसाद राजवाड़े,‍ विमल किशोर, गौतम टेकाम, सेल्वेस्टर लकडा, म.आर. ज्वाला साहू सैनिक विकास सिंह, जुपेन्द्र का महत्वूपर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.