Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नोवेल कोरोना वायरस प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की परिचालन की निरंतरता बनाये रखने संबंधी आदेश जारी

कोरिया जिला से कमरुन निशा की रिपोर्ट

कोरिया 24 मार्च 2020/ राज्य शासन ने प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की परिचालन की निरंतरता बनाये रखने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। नोवेल कोरोना वायरस से बचाव के बारे में लोगों को समुचित जानकारी देने में समाचार पत्र, टीवी चैनल, समाचार एजेंसियां, मल्टी सिस्टम आॅपरेटर्स, केबल आॅपरेटर्स, एफ.एम. रेडियो और सामुदायिक रेडियो स्टेषनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन सेवाओं की निरंतरता सुनिष्चित करने के लिए समस्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिये गये हैं।
इसके साथ ही समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों,एफ.एम. रेडियो, केबल आॅपरेटर्स आदि से उत्तरदायित्व का पालन करते समय संकट के इस समय में सकारात्मक एवं पुश्ट खबरों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने तथा अपुश्ट, भ्रामक और फेक न्यूज से लोगों को बचाने के कार्य में षासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया हैं। समाचार कव्हरेज के दौरान वे यह भी ध्यान रखेंगे कि वे खुद भी इस वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए उपाय करेंगे और सुरक्षित दूरी से कव्हरेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *