कोरिया जिले के विधायकों की अनुकरणीय पहल

मुख्यमंत्री राहत कोष में अंबिका सिंह देव विधायक बैकुंठपुर गुलाब कमरों विधायक भरतपुर सोनहत डॉ विनय जायसवाल विधायक मनेंद्रगढ़ ने दिया अपना एक माह का वेतन
चिरमिरी नगर निगम की मेयर कंचन जायसवाल ने भी दिया अपना 1 माह का वेतन
मदद के लिए बढ़ रहे हैं हाथ
जब जब देश में संकट आया है तब तब भारत वासियों ने एकजुट होकर अपना सर्वस्व लगा दिया और देशवासियों की एकता आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना से हर संकट दूर होता गया यह हमारे देश का गौरवशाली अतीत है जिसका निर्वहन आज भी हम भारतवासी कर रहे हैं वर्तमान में कोरोना संक्रमण का कहर पूरे विश्व में है और यह वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका है विश्व के समर्थ देश भी बुरी तरह परेशान है हमारे देश में भी कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारे हैं देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर पूरा दमखम लगा रही है कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव कार्य के लिए कोरिया जिले के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहायता देना शुरू कर दिया है

इस क्रम में बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरों अपना एक माह का वेतन जो कि प्रति विधायक ₹110000 है मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है व वेतन का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न माध्यमों से जमा कर दिया कोरिया जिला जो कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है कोरबा लोकसभा के सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना एक माह का वेतन राहत कोष में दिया मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय जायसवाल की पत्नी श्रीमती कंचन जयसवाल जो कि चिरमिरी नगर निगम की मेयर हैं के द्वारा भी अपना

एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया है कोरिया जिले के तीनों विधायकों ने अपना वेतन देकर यह साबित कर दिया कि वे गरीबों की मदद के लिए बेहद संवेदनशील हैं विधायक उनके द्वारा की गई पहल का अनुकरण निश्चित ही जिले के नागरिक करेंगे और मानवता की सेवा करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे
