लोन वर्राटू घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 02 ईनामी माओवादी सहित 05 माओवादियो ने पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) केरिपुबल दंतेवाड़ा , श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट 231 बटालियन एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण—-
kamrun nisha

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा
दिनांक 06-09-2021
“प्रेस विज्ञप्ति”
लोन वर्राटू घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 02 ईनामी माओवादी सहित 05 माओवादियो ने पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) केरिपुबल दंतेवाड़ा , श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट 231 बटालियन एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण—-
जिले मे चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना /कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईये) चलाया जा रहा एवं डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक 06.09.2021 को गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत क्रमश: (1) ग्राम गामपुर डीएकेएमएस अध्यक्ष, नहुम उर्फ पोज्जा सोड़ी पिता स्व० भीमा सोड़ी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मद्दूमपारा गामपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर (2) ग्राम गामपुर मिलिशिया कमाण्ड़र , मासा सोड़ी पिता सोना सोड़ी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी मंझार पारा गामपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर (3) भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत ग्राम बेचापाल मिलिशिया सदस्य, सुकारू राम उर्फ डोगाल कड़ती पिता सुखराम कड़ती उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा बेचापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर (4) गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत ग्राम गामपुर मिलिशिया सदस्य, राकेकश मड़कम पिता कुम्मा मड़कम उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी मद्दूमपारा गामपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर (5) मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत ग्राम बेड़मा मिलिशिया सदस्य, भूपेन्द्र कुमार सोड़ी पिता स्व० मुक्का सोड़ी उम्र लगभ 19 वर्ष जाति माडि़या निवासी मंझारपारा बेड़मा थाना कुआकोण्ड़ा जिला दन्तेवाड़ा ने लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईये ) तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सी०आर०पी०एफ दंतेवाड़ा श्री विनय कुमार सिंह , श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट 231 बटालियन , डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा , श्री मृत्युजंय कुमार उप कमाण्डेंट 231 बटालियन , श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया । उपरोक्त माओवादियों के आत्मसमर्पण में कमाण्डेंट 231 बटालियन श्री सुरेन्द्र सिंह के०रि०पु०बल मुख्यालय जावंगा का विशेष योगदान रहा है।
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 115 ईनामी माओवादी सहित कुल 426 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।

