वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ रेंजर के द्वारा कराए गए कार्यों पर सप्ताह भर से की गई रिपोर्टिंग सभी कार्य दिखे गुणवत्तापूर्ण
कमरून निशा

वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ रेंजर के द्वारा कराए गए कार्यों पर सप्ताह भर से की गई रिपोर्टिंग सभी कार्य दिखे गुणवत्तापूर्ण
बैकुंठपुर/कमरून निशा /कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ हीरालाल सेन के द्वारा कराए गए वन परिक्षेत्र के कार्यों को लेकर सप्ताह भर से ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग करते हुए अब तक सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण दिखाई दिए साथ ही चाहे वहा पर एनीकट निर्माण हो चाहे वह वृक्षारोपण हो चाहे दशकों पहले कराया गया सागौन नर्सरी हो साथ ही चल रहे कार्यों पर भी सुक्ष्मता के साथ अध्ययन करते हुए परिक्षेत्र के कार्यों पर धरातल की रिपोर्टिंग की गई है इतना ही नहीं वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ मुख्यालय से परिक्षेत्र के अंतिम छोर तक जंगलों के बीच जाकर पूरी निष्पक्षता के साथ रिपोर्टिंग की गई ग्रामीणों की रायसुमारी लेने के साथ-साथ बीट गार्ड और चौकीदारों से भी हर एक स्तर पर पूछताछ करते हुए सुरक्षात्मक पहलू से लेकर वृक्षों और कार्यों पर जानकारी सकारात्मक पहलू पर प्राप्त की गई इस प्रकार से,, खबर आईना न्यूज टीम वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के क्षेत्र में अभी 3 दिन और निष्पक्षता के साथ रिपोर्टिंग करेगी साथ ही मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के कार्यों पर सच्चाई और निष्पक्षता के साथ खबर आईना न्यूज़ क्षेत्र की जनता के सामने न्यूज़ रखेगी ताकि पत्रकार और पत्रकारिता का छवि बना रहे,,

