ग्राम कोण्डासॉवली , जिला- दन्तेवाड़ा में 231 वीं वाहिनी के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

दिनांक 19/01/2022 को ग्राम कोण्डासॉवली , जिला- दन्तेवाड़ा में 231 वीं वाहिनी के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
दिनांक 19/01/20222 को ग्राम कोण्डासॉवली , बुद्विपारा एवं दोरापारा के ग्रामीणो को 231 वीं वाहिनी के द्वारा नये वर्ष पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कर उनके बीच मच्छरदानी , रेडियों , एमर्जेन्सी लाईट का वितरण किया गया इसके साथ – साथ स्थानीय चिकित्सक एवं 231 वीं वाहिनी के चिकित्सक के सहयोग से स्थानीय लोगों के बीच कोविड को ध्यान में रखते हुए दवाईयां का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह – कमाण्डेन्ट , श्री मुनीश कुमार द्वि ० कमा ० अधि ० श्री मृत्युन्जय कुमार उप कमाण्डेन्ट , श्री विजय किशोर रेड्डी सिनियर चिकित्सा अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहायक कमाण्डेन्ट , श्री अर्जुन लाल सहायक कमाण्डेन्ट 231 वीं वाहिनी एवं थाना प्रभारी थाना – अरनपुर , सरपंच कोण्डासॉवली , अन्य अधिकारी , जवान तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थें ।


इस अवसर पर कमाण्डेन्ट महोदय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया कि हम ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके विकास में सहयोग करना चाहते है , हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी आपकी दैनिक आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया है और भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या में हम आपके साथ रहेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.