सांसद संतोष पाण्डेय का गंडई दौरा

राशिद जमाल सिद्दीकी की रिपोर्ट
गंडई । कोरोना के बचाव व रोकथाम के लिए शासन द्वारा सभी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है । कोरोना से लड़ने में सबसे बड़ी भूमिका चिकित्सा विभाग की है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है । चिकित्सालय में अलग से सेवा केंद्र बनाया गया है । केंद्र में कर्मचारियों को तैनात किया गया ।

सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गयी ।मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की । सांसद में चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति व कमी का जायजा लिया । उन्होंने शासन के निर्देश के पालनार्थ किये गए उपाय के बारे में भी पूछताछ किया । होमआसोलेशन में रहने वाले परिवार व उनकी निगरानी की जानकारी ली ।
सांसद के आगमन पर नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, उपाध्यक्ष जाबिद खान राजेश मेहता , राकेश ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार आदि ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.