231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०) दिनांक 13 अगस्त, 2022केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन द्वारा ”हर घर तिरंगा” अभियान में निकाली मोटरसाईकिल रैली, लोगों को किया जागरूक
kamrun nisha



231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)
दिनांक 13 अगस्त, 2022
प्रेस विज्ञप्ति
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन द्वारा ”हर घर तिरंगा” अभियान में निकाली मोटरसाईकिल रैली, लोगों को किया जागरूक
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। भारत सरकार की इस मुहिम को लेकर 231 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा आज दिनांक 13/08/2022 को श्री सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट, श्री मुनीश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री मुकेश कुमार चौधरी उप- कमाण्ड़ेंट 231 बटालियन के नेतृत्व में मोटरसाईकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली के माध्यम से शहर भर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आम जन को जागरूक किया गया।
श्री सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट 231 वीं वाहिनी ने इस अवसर पर बताया कि देश आजादी की 75वी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से सम्बधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को और जागरूक किया जा सके और साथ ही तिरंगे के सम्मान के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सकें। भारत सरकार के इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 231 वीं वाहिनी के अधिकारियों व जवानों द्वारा 75 मोटरसाईकिल की रैली आयोजित की है। मोटरसाईकिल रैली 231 बटालियन के प्रांगण से गीदम शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। इस रैली के माध्यम से सरकार की इस मुहिम को लेकर जागरूक करने के साथ ही आम जन को प्रोत्साहित भी किया कि सभी 13 तारीख से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाए। साथ ही यह भी कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है। इस अभियान से हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर आम जनता में एवं स्कूल के बच्चों को तिरंगा झण्ड़ा का वितरण किया गया। हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी और राष्ट्रप्रेम बढ़ेगा। हम एक साथ आएं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करें। कि, किस तरह हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूतियां दी थी। आओ अपने देश के सतत् विकास, प्रगति एवं उन्नति में हम सब भी भागीदार बने जिससे हमारा देश सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे ।

