पुलिस स्मृति दिवस पर सीआरपीएफ ने शहीदों को याद किया केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन, गीदम दंतेवाडा में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस

kamrun nisha

231 बटालियन, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, गीदम दंतेवाड़ा (छ०ग०)

                                                            दिनांक 21 अक्‍टूबर’ 2022 

प्रेस विज्ञप्ति
पुलिस स्मृति दिवस पर सीआरपीएफ ने शहीदों को याद किया
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन, गीदम दंतेवाडा में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट द्वारा शहीद हुए कार्मिकों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति उनको अन्तर्मन से श्रध्दांजली अर्पित की। इस दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट द्वारा 21 अक्टूबर 1959 में आज के दिन के महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए की कैसे सी0आर0पी0एफ0 की एक कम्पनी के 21 जवानों के गश्ती दल ने हॉट स्प्रिंग, लदाख में चीनी सेना के एक बहुत बडे दस्ते के आक्रमण को विफल किया तथा मातृभुमि की रक्षा करते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए इन निर्भीक और पराक्रमी जवानों के बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिवस में श्री जे0पी0 सैमुअल, द्वि0कमा0अधि0, श्री प्रताप कुमार बेहरा (उप कमाण्डेंट), श्री बरनीधरन, चिकित्सा अधिकारी-231 बटालियन व परिसर में उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारी, व जवान उपस्थित हुए ।


Leave a Reply

Your email address will not be published.