कोरियाछत्तीसगढ़

लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे जिले के श्रमिकों को कलेक्टर ने प्रदाय की सहायता राशि

Kamrun nisha
कोरिया 10अप्रैल 2020/ लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे जिले के श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत 23 श्रमिकों की सहायता हेतु कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने एक-एक हजार रू. की राशि उनके खाते में प्रदाय की है। डिप्टी कलेक्टर एवं श्रम पदाधिकारी श्रीमती नयनतारा तोमर ने आज यहां बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रू. की राशि उनके खाते में प्रदाय की गई है। इस प्रकार कुल 23 हजार रू. की सहायता राशि प्रदाय की गई है। ये श्रमिक देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं जहां रामनाथ बंगाल में, हरिप्रसाद और मंगलदीन उत्तरप्रदेश में, मार्तन सिंह धरमजयगढ़ में, महेन्द्र और बांमवती हैदराबाद में, राजेश, राजनारायण एवं बृजभूषण चेन्नई में, आनन्द, शिवप्रसाद, रामनाथ, बृजेन्द्र और रामपति मेरठ में, विसम्भर, अनिल कुमार और लक्ष्मण महाराष्ट्र में, विजय सिंह और राम बहादुर साहू सूरत में, श्याम सिंह और सुरज दीन मध्यप्रदेश में तथा मनेजर इंदौर में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *