Sunday, September 27, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

विधुत पोल से चुरा ले गये स्ट्रीट लाइट। चनवारीडांड पंचायत की घटना।

विधुत पोल से चुरा ले गये स्ट्रीट लाइट।
चनवारीडांड पंचायत की घटना।

मनेन्द्रगढ़। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के चनवारीडांड के विद्युत पोल में लगे दो स्ट्रीट लाइटों को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरी की घटना के बाद सरपंच और सचिव द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
आपको बता दें की ग्राम पंचायत
चनवारीडांड के वार्ड क्रमांक 3 में पंचायत द्वारा विद्युत समस्या को देखते हुए विस्तारीकरण का कार्य किया गया था जिसमें लगभग 60 नये पोल स्ट्रीट लाइट सहित लगाए गए थे। 16 नवंबर की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोर द्वारा विद्युत पोल में लगे स्ट्रीट लाइट को निकाल कर चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी ग्राम वासियों द्वारा सरपंच श्रीमती गौरी सिंह और सचिव गोपाल सिंह को दी गई जिसके बाद दोनों ने एक लिखित शिकायत सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में देकर उचित कार्रवाई की मांग की है
चोरी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराने के बाद सरपंच श्रीमती गौरी सिंह ने घटना के संबंध में बताया की गांव में हमेशा भालू का खतरा बना रहता है। रात के अंधेरे में कई बार भालूओं द्वारा लोगों को घायल कर दिया गया हैं। इसे देखते हुए वार्ड क्रमांक 3 में भी विद्युत पोल स्ट्रीट लाइट सहित लगाए गए थे जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निवेदन किया है की इस विषय पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाये जिससे दुबारा ऐसा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *