जनता का पैसा अन्य राज्य के चुनाव मे बहा रहे सीएम बघेल-धर्मपाल भाजयुमो ने किया बिजली विभाग का घेराव। बिजली बिल मे हो रही बेतहाशा वृद्धि को कम करने की मांग।

kamrun nisha

जनता का पैसा अन्य राज्य के चुनाव मे बहा रहे सीएम बघेल-धर्मपाल
भाजयुमो ने किया बिजली विभाग का घेराव।
बिजली बिल मे हो रही बेतहाशा वृद्धि को कम करने की मांग।

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान और जिला संगठन के निर्देश पर भाजयुमो के नागपुर मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम के नेतृत्व में बिजली बिल मे बेतहाशा वृद्धि के विरोध और बिजली बिल कम करने की मांग को लेकर नागपुर में भाजयुमो के कार्यकताओं ने आम सभा कर महाराजपुर में बिजली विभाग का घेराव किया साथ ही ज्ञापन सौंप कर जल्दी ही समस्या को दूर करने की मांग की।
इस दौरान आमसभा में धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भूपेश सरकार द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ की आम जनता से झूठ बोलने व ठगने का काम किया गया है। प्रदेश में विकास कार्य ठप है। इस सरकार में भष्ट्राचार, लूटपाट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे अपराधों का बोलबाला है। आम जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है। बिजली बिल के नाम पर सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। बेतहाशा बिजली बिल की बढ़ोतरी से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। जिस मकान में मीटर तक नहीं है वहां भी बिजली बिल भेजा जा रहा है। लोगों के घरों में बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन राशि वसूली जा रही है। जिस घर में एक दो बल्ब ही जलाया जा रहा उस घर में हजारों रुपयों का बिल आ रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से प्राप्त लूट का पैसा भूपेश बघेल अन्य राज्य के चुनाव में लूटा रहे है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जमुना पांडे, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धनेश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम, मंडल महामंत्री संजय यादव, आंचल जायसवाल, पुनीत सिंह चंदेल, कृष्णा आशीष राय, छत्रपाल सिंह, अखिलेश, रवि राहुल जायसवाल, नीरज गोयल, परमेश्वर यादव के साथ काफी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.