कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21098 वोटों से जीत दर्ज की खुशी का माहौल जश्न मनाने की तैयारी।

kamrun nisha

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21098 वोटों से जीत दर्ज की

कांग्रेस पार्टी की साबित्री मंडावी ने लहराया परचम भारी मतों सेभानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21098 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। साथ ही, सावित्री मंडावी ने खैरागढ़ उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। खैरागढ़ में कांग्रेस 20176 वोटों के अंतर से जीती थी। इस बार जीत का आंकड़ा 21098 रहा

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस स्व. मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाएगी। सावित्री ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इससे भी पुष्टि हो गई थी। साथ ही, यह भी माना जा रहा था कि उन्हें सहानुभूति वोट मिलेगी और जीतेंगी।

इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण कड़ी सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी भी थी। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मसले पर सरकार के खिलाफ आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज ने रिटायर्ड आईपीएस अकबर राम कोर्राम को समर्थन दिया। इस समर्थन के बाद कोर्राम काफी मजबूत हो गए और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतगणना की शुरुआत में कोर्राम दूसरे नंबर पर थे। हालांकि बाद में वे पिछड़ते चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.