चारा घोटाले से भी बड़े घोटले छत्तीसगढ़ प्रदेश में गोठान कांग्रेस सरकार ने गोठानो के नाम पर भष्ट्राचार कर नया रिकार्ड बनाया है-पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल।

चारा घोटाले से भी बड़े घोटले छत्तीसगढ़ प्रदेश में गोठान
कांग्रेस सरकार ने गोठानो के नाम पर भष्ट्राचार कर नया रिकार्ड बनाया है पूर्व- मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल।


बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान को लेकर भाजपा का प्रेसवर्ता किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,

पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संभागीय संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू, जिला सह कार्यालय प्रभारी लव रवि, आईटी सेल संयोजक शेख ईरशाद उपस्थित रहें। पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार जबसे सत्ता में आई है, उसके बाद लगातार प्रदेश के संसाधनों की लूट की है लगातार नए नए भष्ट्राचार उजागर हो रही है, कांग्रेस के महात्वाकांक्षी योजना गोठान में विभिन्न मदो की राशि 1300 करोड़ रूपये का दुरूपयोग कर भारी घोटाला किया गया है। उन्हांेने कहा कि, क्षेत्र में बने गोठानों के दौरा करने के समय में किसी भी गोठान में एक भी मवेशी देखने को नही मिला। प्रत्येक गोठान में लगभग 8 लाख से 19 लाख रूपए तक खर्च किया गया है इसके अलावा 10 हजार रूपए प्रतिमाह रख रखाव के नाम पर अलग से गोठानों के नाम पर राशि स्वीकृत किया जा रहा है उसका अधिकांश भाग भष्ट्राचार की भेंट चढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के बैकुण्ठपुर, पटना, कुड़ेली, सलका, बचरापोड़ी, सोनहत क्षेत्र के लगभग 70 गोठानों में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण कर जनता का पंचनामा तैयार किया है,

आने वाले समय में सभी गोठानो में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे । उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार गोठान के नाम पर ग्राम पंचायतों व सरपंचों के हक पर ही डाका डाला है, पंचायतो के विकास कार्यो के लिए आबंटित राशि को भी बंटरबांट कर लिया गया है। उन्होने कहा कि, भारत सरकार द्वारा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वां वित्त, 15वां वित्त, एलड्ब्ल्यूजी, रूर्बन, डीएमएफ जैसे मदों में राशि भेजी है, उस पैसों को भी डायवर्ट कर गोठान के नाम पर भष्ट्राचार कर नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश की आम जनता को कांग्रेस सरकार लगातार ठगने का काम किया है जनता आने वाले में कांग्रेस सरकार को मुह तोड़ जवाब देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.