Tuesday, September 22, 2026
कोरियाछत्तीसगढ़

चलबो गौठान खोलबो_पोल अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम-अंगा और पुटा ,बैकुंठपुर जिला- कोरिया के गौठान का निरीक्षण, गौठान में चारों तरफ फैली अव्यवस्था कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का प्रमाण हैं। गौठान छ,ग में सबसे बड़ा घोटाला गौठान, पूर्व श्रम मंत्री भैया लाल राजवाड़े

जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय के अंतर्गत सरडी के पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के द्वारा कहा गया की भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी मुहिम #चलबोगौठानखोलबो_पोल अभियान के अंतर्गत आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम-अंगा और पुटा ,बैकुंठपुर जिला- कोरिया के गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में चारों तरफ फैली अव्यवस्था कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का प्रमाण हैं। गौसेवा के नाम पर प्रदेश की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही हैं। गौठान में कार्यरत समिति की बहनों ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा न वेतन दिया जा रहा हैं ना ही उनकी समस्याओं की ओर ध्यान दिया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार सम्मेलन तो भरोसे का कर रही हैं लेकिन प्रदेश की जनता को सिर्फ धोखा दिया जा रहा हैं।


भाजपा ने निरक्षण किया. पिछले साढ़े चार साल में घोटालों की वजह से भूपेल बघेल सरकार में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं. अब बीजेपी ने गौठान जाने और वहां की असल सच्चाई सामने लाने का फैसला किया है. पिछले कई महीनों से सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेसी नेता गौठान की तारीफ करते पाए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आधे से ज्यादा गौठानों में गाय नहीं है.
गोठान निर्माण में अधिकांश तौर पर केंद्र सरकार की योजनाओं की राशि खर्च की गई है. गोठान में मनरेगा, डीएमएफ, कैंपा सामग्री का उपयोग किया गया है. सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है. अधिकांश गौठान में पानी नहीं है जबकि लाखों के बोरिंग कराये गए हैं. गौठानो में निर्मित कम्पोस्ट खाद निम्न स्तर के है जिसमें गोबर की मात्रा नहीं के बराबर है तथा रेत व मिट्टी की मात्रा अधिक है, समूह की महिलाओं ने बताया कि खाद् की राशि का भुगतान भी नहीं मिल है, ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा गोबर की ब्रिक्री की गई है लेकिन सालों से उसका भुगतान नहीं हुआ है. भ्रमण के दौरान कई गौठाने तालाबंद मिले जहां न कोई मवेशी था न कोई मजदूर मिला कुल मिलाकर कांग्रेस सरकार के द्वारा गौठान के नाम पर शासकीय राशि का दूरप्रयोग कर करोड़ों का बड़े पैमाने पर घोटाला किया है छतीसगढ़ में सबसे बड़ा घोटाला कांग्रेस ने किया गौठान घोटाला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने खोला पोल गौठानो का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *